October 7, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

लखनऊ में अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाते तीन लड़कियां हुई बेहोश

 भास्कर न्यूज़ एजेंसी   

लखनऊ संवाददाता – महिला अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ते-दौड़ते 3 अभ्यर्थी गिरकर बेहोश हो गईं। लॉन्ग जंप के दौरान एक अन्य अभ्यर्थी के पैर में मोच आ गई। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

अभ्यर्थियों को 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। 8 मिनट से कम समय में दौड़ पूरी करने पर ग्रेड-वन और 8 मिनट में पूरी करने पर ग्रेड-टू दिया गया। दौड़ में सफल अभ्यर्थी 3 फीट हाई जंप और 10 फीट लॉन्ग जंप के लिए क्वालिफाई कर रही हैं। हाई जंप और लॉन्ग जंप में अभ्यर्थियों को 3-3 चांस दिए जा रहे हैं।

भर्ती रैली लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की करीब 1000 अभ्यर्थी हिस्सा ले रही हैं। इस रैली में वही अभ्यर्थी शामिल हो रही हैं, जिन्होंने जुलाई 2025 में ऑनलाइन सीईई परीक्षा पास की थी

Related posts

तीन बड़े इलाकों में पॉल्यूशन रेड जोन में पहुंचा लखनऊ में धुंध से नहीं दिखा रिवर फ्रंट

admin

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम और चतुर्वेदी ने योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:

Bhaskarnews

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में श्रमिकों को सम्मान, 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा

admin

Leave a Comment