August 26, 2026
Bhaskar News Agency
लखनऊ

परिवर्तन चौक से DM ऑफिस तक छात्रों ने पैदल मोर्चा निकाला लाल बारादरी प्रकरण गरमाया,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता – रविवार को जिस जगह मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, 23 फरवरी, सोमवार को उसी जगह हिंदू छात्रों ने जय भवानी, जय श्रीराम के जयकारे लगाए। नमाज पढ़ने वाले छात्र उस स्थल पर निर्माण रुकवाने पहुंचे थे तो दूसरे जुट ने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने, इफ्तार आयोजन और भवन में तोड़फोड़ के आरोप में विश्वविद्यालय प्रशासन ने 7 छात्रों का नोटिस जारी किया है। 6 पूर्व छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है। इससे पहले लाल बारादरी में जबरन घुसने के आरोप में 13 को लखनऊ पुलिस ने हाजिर होने की नोटिस जारी की थी।

लखनऊ  विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाल बारादरी प्रकरण गरमाता ही जा रहा है। इसे बंद किए जाने के विरोध में आज, दोपहर में छात्रों के एक जुट ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मोर्चा  निकालने का ऐलान किया है। इस वजह से परिवर्तन चौक पर कई थानों की पुलिस बल तैनात हो गई  है। विश्वविद्यालय परिसर में भी पुलिस तैनात है।

 इसके खिलाफ हम लोगों ने विश्वविद्यालय में लगातार 2 दिन तक धरना दिया। विश्वविद्यालय प्रॉक्टर ने बातचीत करके 2 दिनों का समय मांगा था, लेकिन वह बीत गया।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ताला खोलने को लेकर कोई नोटिस नहीं जारी किया गया। न ही दोबारा कोई बातचीत की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 25 फरवरी को नोटिस जारी करके परिसर में किसी भी तरह का धरना-प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी गई  है। इस वजह से हम परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदलमोर्चा करेंगे। जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

Related posts

लखनऊ में आज 21वें रमजान का जुलूस निकाला गया। नम आंखों के साथ शिया का नंगे पांव मातम,

Bhaskarnews

लखनऊ में हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा:,

admin

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सालिम और चतुर्वेदी ने योगी की मां पर मौलाना ने भड़काऊ टिप्पणी की:

Bhaskarnews

Leave a Comment