September 16, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

सातनपुर मंडी में आलू के भाव गिरे:80 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ता हुआ,है आलू

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

सातनपुर मंडी से बिहार पश्चिम बंगाल असम सहित अन्य प्रदेशों को भी आलू प्रतिदिन जाता है। बताया गया करीब 80 ट्रक आलू यहां से प्रतिदिन बाहर जाता है।

होली का त्योहार नजदीक होने के कारण किसानों को खर्च की आवश्यकता है, जिससे मंडी में आलू की आवक लगातार बढ़ रही है। किसान सुबह से ही अपनी उपज लेकर आढ़तों पर पहुंच रहे हैं। आलू से लदे वाहनों की अधिकता के कारण मंडी के अंदर और बाहर सड़क पर भी जाम लगा रहा, भाव में 80 रुपये की गिरावट के बाद, सामान्य गड्ढा आलू 251 रुपये से 401 रुपये प्रति क्विंटल बिका। छंटा आलू 451 रुपये से 551 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि सुपर छंटा आलू 511 रुपये से 581 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। हॉलैंड प्रजाति का आलू 651 रुपये से 751 रुपये प्रति क्विंटल तक बेचा गया।

फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी में गुरुवार को आलू की आवक में भारी वृद्धि की गई। मंडी में आलू के भाव में 80 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई। मंडी परिसर और बाहरी सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई।

किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आलू लेकर सुबह 3 बजे से ही मंडी पहुंचना शुरू हो गए थे। बड़ी संख्या में आलू की आवक के कारण मंडी में वाहनों की भीड़ बढ़ गई।सडकों पर जाम लग गया लोगों को निकलने में हुई दिक्कत

Related posts

60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरी मासूम, आरक्षी मनोज कुमार ने जान जोखिम में डालकर बचाई बच्ची

admin

अचानक गायब हुई किशोरी, पिता ने कराई गुमशुदगी दर्ज

admin

अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा का हुआ विस्तार

admin

Leave a Comment