September 16, 2026
Bhaskar News Agency
आगरा

आगरा की 6 मेडिकल एजेंसियों पर मारा छापा :नींद और पेट की दवाएं भी संदिग्ध पाई गईं

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

आगरा में औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 मेडिकल एजेंसियों पर छापा मारा। करीब 10 घंटे चली जांच में दवाओं की खरीद-बिक्री के बिलों में गड़बड़ी मिली और 12 दवाएं संदिग्ध पाई गईं। टीम ने इनके नमूने जांच के लिए भेजे हैं और 6 कार्टन दवाएं जब्त किए हैं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय के अनुसार, टीम ने न्यू भगवती मेडिकल एजेंसी, राजधानी ड्रग हाउस और ओम ड्रग हाउस में भंडारण,। कंप्यूटर और रजिस्टर के मिलान में स्टॉक और बिक्री में अंतर मिला। संदिग्ध दवाओं में एंटीबायोटिक, पेट, मधुमेह और नींद से जुड़ी दवाएं शामिल हैं। न्यू भगवती मेडिकल एजेंसी से 8 और राजधानी ड्रग हाउस से 4 नमूने लिए गए हैं।जाँच के लिए भेजे गय

लैब जांच में फेल मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। मुख्यालय की टीम ने इससे पहले माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर 55 तरह की दवाओं से भरे 6 कार्टन जब्त किए थे। इनमें अधिकतर सैंपल दवाएं थीं। 10 फर्म की सूची में से 6 की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 2 गोदाम सील हैं और 2 की जांच बाकी है।

जिन गोदामों पर बोर्ड नहीं लगा है, उनके मालिकों को बुलाकर जांच की जाएगी। जांच के दौरान भगवती ड्रग सेंटर और तनु मेडिकल एजेंसी में भी रिकॉर्ड की गड़बड़ी मिली। तनु मेडिकल एजेंसी में सैंपल दवाएं पाई गईं। वहीं विश्वनाथ फार्मा के गल्ले में 7.40 लाख रुपए मिले, जो बिक्री से अधिक पाए गए। विभाग ने सभी संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related posts

आगरा में :संस्कृत के एग्जाम में आया प्रश्न टीचर बोले जानबूझकर ब्राह्मण समाज को अपमानित कर रहे

Bhaskarnews

कुएं में बच्चे की गिरकर मौत: साइकिल निकालने उतरा था, 24 घंटे बाद मिली डेडबॉडी

admin

अटलपुरम टाउनशिप-सेक्टर 8 के लिए ढाई गुना आवेदन:8 अप्रैल को लॉटरी से प्लॉटों का आवंटन

Bhaskarnews

Leave a Comment