October 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगरा

ताज महोत्सव में विदेशियों ने लगाए ठुमके, पर्यटक बोले- यहां का म्यूजिक इंग्लैंड से अच्छा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

आगरा संवाददाता – आगरा के ताज महोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने जमकर किया डांस । जैसे ही महोत्सव में राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी, विदेशी पर्यटक खुद को रोक नहीं पाए और भारतीय कलाकारों के साथ थिरकने लगे।

इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने कहा कि यहां का म्यूजिक और डांस उनके देश से अच्छा है। भारतीय संगीत में अनोखी ऊर्जा है। हम लोगों ने खूब एंजॉय किया।

महोत्सव के पहले दिन बारिश हुई, लेकिन इसका दर्शकों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बार ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, खानपान और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है।

महोत्सव में हर दिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कॉमेडियन कृष्णा और पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा जैसे बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे।

Related posts

कंगना रनौत मामले में कोर्ट नहीं पहुंची उनकी अधिवक्ता:किसानों के अपमान को होनी थी बहस

Bhaskarnews

40 लाख मांगने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

admin

कलेक्ट्रेट में युवक ने निर्वस्त्र होकर किया हंगामा:पुलिस कर रही पूछताछ,

Bhaskarnews

Leave a Comment