October 7, 2026
Bhaskar News Agency
आगरा

आगरा में यात्रियों को मिलेंगी होली स्पेशल ट्रेन:सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया-श्रीगंगानगर से ईदगाह के बीच विशेष ट्रेन 4 से 25 मार्च तक चलेगी, जो हर बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। श्रीगंगानगर से ट्रेन 04733 बुधवार को 2:30 बजे रवाना होकर, शुक्रवार सुबह 5:15 बजे ईदगाह जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं, ईदगाह जंक्शन से ट्रेन 04734 बृहस्पतिवार रात 2:30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में 19 डिब्बे उपलब्ध होंगे, जिनमें स्लीपर, एसी तृतीय, सामान्य और डब्लूएलआरआरएम के डिब्बे शामिल हैं।
प्रमुख स्टेशनों जैसे मथुरा, गोवर्धन, अछनेरा पर यह ट्रेन रुकेगी।आगरा में त्यौहार पर ट्रेनों में मारामारी रहती है। होली को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारी की है, इसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। आगरा रेल मंडल ने 50 अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा ईदगाह स्टेशन से श्रीगंगानगर तक चार ट्रेन चलेंगी। जिससे त्यौहार पर रेलवे पर दबाव न पड़े। और यात्री आसानी से यात्रा कर सके। इसके अलावा स्टेशनों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

Related posts

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,

Bhaskarnews

CM योगी आगरा पहुंचे, आरएसएस के साथ मीटिंग हुई हॉस्पीटल का उद्घाटन किया

Bhaskarnews

चलता ट्रक बना आग का गोला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Bhaskarnews

Leave a Comment