September 16, 2026
Bhaskar News Agency
आगराक्राइम

आगरा में 27 फरवरी को प्रेमिका ने पेट्रोल डाल कर जलाया, युवक की मौत:आगरा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता –

आगरा में 27 फरवरी को प्रेमीका शबनम और उसके अन्य साथियों ने प्रेमी चांद के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया था, इससे वो 80 प्रतिशत झुलस गया था। 7 दिन तक चांद icu में भर्ती रहा, लेकिन बुधवार की रात इलाज के दौरान चांद की मौत हो गई।

गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर परिजनों ने एक घंटे तक हंगामा किया। इससे सड़क पर जाम लग गया। इसके बाद मौके पर ACP लोहामंडी गौरव पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

मृतक के भाई साबिर का कहना है, पुलिस ने आरोपी शबनम और नगीना को पकड़ लिया था। लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। भाई के मौत के आरोपी भी अभी बाहर घूम रहे हैं। उनका कहना पुलिस ने पैसे लेकर छोड दिया। वे अभी भी हमें धमकी दे रहे हैं।

आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव को रोड से हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से तहरीर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

होली से ठीक पहले मंगलवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण में सुबह से बंद मंदिर के कपाट:पट खुलते ही होगी सफाई

Bhaskarnews

आगरा के थाना अछनेरा के एसएसआई को डायरी में छिपाकर घूस लेते VIDEO:वायरल

Bhaskarnews

हम आरोपी पकड़कर,खुश होते हैं’:आईजी बोले- कुछ दिनों बाद वो बरी हो जाता है,

Bhaskarnews

Leave a Comment