October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम में एक महिला की मौत:डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, घर वालों ने हंगामा किया

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद शहर के दिग्गी ताल निवासी राखी (28)वर्ष  पत्नी शिवकांत कश्यप की शादी चार वर्ष पूर्व इटावा में हुई थी। प्रसव के लिए वह अपने मायके आई हुई थीं। एक सप्ताह पहले, 20 फरवरी को इसी अस्पताल में उनकी सामान्य डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ थीं।बीती रात लगभग तीन बजे राखी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें दोबारा उसी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने बिना समुचित जांच किए उन्हें दवा और इंजेक्शन दे दिया। इसके बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और उनका पेट फूल गया।

पति शिवकांत कश्यप ने बताया कि उनकी पत्नी को दिखाने के लिए लाया गया था, लेकिन अस्पताल में क्या उपचार दिया गया, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपचार के बाद राखी की हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उनकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हालत बिगड़ने पर किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की व्यवस्था नहीं की गई।और पत्नी राखी की मौत हो गई मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की । मृतका ने आठ दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था।

Related posts

मण्डल अचरा में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

admin

अचानक गायब हुई किशोरी, पिता ने कराई गुमशुदगी दर्ज

admin

बिजली की अघोषित कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू स्वराज का धरना प्रदर्शन

admin

Leave a Comment