October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

वृद्धों की लाठी का सहारा बनी होम्योपैथी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

वृद्धों की लाठी का सहारा बनी होम्योपैथी
ज्ञानेन्द्रसिह” मोहित” यादव

फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लॉक में ,वृद्धजनों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु ,राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने कुल 77 वृद्धजनों को,विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया। इस चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से जुकाम खांसी, बुखार, गठिया जोड़ दर्द, सायटिका, स्वांस दमा,बीपी, एलर्जी, रसौली, चर्म रोग,पेट लीवर एवं बवासीर इत्यादि दीर्घकालिक रोगों से वृद्धजन, ग्रस्त पाये गए। सभी को निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार के साथ साथ नियमित रूप से योग व्यायाम ,उचित पोषण, व्यक्तिगत एवं अपने परिवेश की स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। इस मौके पर चिकित्साधिकारी ने बारिश और बाढ़ के समय हमेशा पानी उबालकर पीने की एवं उचित तरीके से हाथ साफ करने की सलाह दी ।

Related posts

अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पलटी दो युवकों की मौत तीसरा साथी गंभीर घायल

admin

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

admin

पंजाब सरकार आज से अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दे -अजय कटियार

admin

Leave a Comment