September 5, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

हरिद्वार से 350 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर कंपिल पहुंचे छह कांवड़िये, रामेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

हरिद्वार से 350 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर कंपिल पहुंचे छह कांवड़िये, रामेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

ओम शक्ति कंपिल

कंपिल, फर्रुखाबाद। प्राचीन तीर्थ नगरी कंपिल के छह कांवड़ियों ने भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति की मिसाल पेश करते हुए हरिद्वार की हरकी पौड़ी से करीब 350 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की। मंगलवार देर शाम कंपिल पहुंचने पर कांवड़ियों का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इसके बाद सभी कांवड़िये नगर के प्राचीन रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां शिवतेरस के अवसर पर भगवान शिव के शिवलिंग पर हरकी पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक किया।

कांवड़ यात्रा में सौरभ, अंकज, युवराज, अभिषेक राजपूत, रुद्र प्रताप और सूर्य प्रताप शामिल रहे। कांवड़ियों ने बताया कि वे सात अगस्त को हरिद्वार पहुंचे थे। वहां हरकी पौड़ी घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना करने के बाद गंगाजल भरा। इसके बाद आठ अगस्त को कांवड़ लेकर पैदल यात्रा शुरू की। करीब 350 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हुए वे मंगलवार 11 अगस्त की देर शाम कंपिल पहुंचे।

कांवड़ियों ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान वे भगवान शिव का स्मरण करते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों की सेवा भी की। लंबी दूरी की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद कंपिल पहुंचने पर कांवड़ियों में उत्साह दिखाई दिया।

कंपिल पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने नगर के श्रद्धालुओं के साथ प्राचीन रामेश्वरनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

कांवड़ियों के साथ नगर के श्रद्धालु शिवम गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य (हीरा), शिवम चौहान, मंगली सहित महिला श्रद्धालु आरती, जयंती, सोनम, नन्ही देवी, संतोष देवी और वविता भी मौजूद रहीं। कांवड़ियों के कंपिल पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और पूरा वातावरण शिवमय नजर आया।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

admin

अचरा सराय मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार बेखबर!

admin

admin

Leave a Comment