भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
लखनऊ संवाददाता –
लखनऊ नगर निगम में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरोजनी नगर के अटल बिहारी वॉर्ड में होलिका दहन की जमीन निजी बिल्डर द्वारा कब्जाने का आरोप लगाया। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त के चैम्बर के बाहर जमकर नारेबाजी हुई।
हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया गई। जिसके बाद किसी तरह हालात काबू में आए। किसान यूनियन के सदस्यों का आरोप था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते अब होलिका दहन के लिए कोई स्थल नहीं बचा है। प्रदर्शन कर रहे है लोगों का यह भी कहना था कि स्थानीय लोगों में इसको लेकर जबरदस्त आक्रोश है।नगर निगम के बड़े अफसर के संज्ञान में भी यह मामला लाया गया था। तभी कहा गया था कि निजी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होगी पर नगर निगम ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जब कोई किसान नगर निगम की जमीन पर अपने किसी जानवर के लिए नांद रख लेता है तो तुरंत नगर निगम चालान कर देता है पर बड़े बिल्डरों के खिलाफ नगर निगम एक्शन लेने के लिए टालमटोल करता है।
