October 7, 2026
Bhaskar News Agency
कासगंजक्राइम

कासगंज में दो पक्षों में मारपीट,में दो भाई घायल:एक को ब्लेड से मारा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

कासगंज जिले की कोतवाली ढोलना क्षेत्र के घिनोना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घायल मंजेश पुत्र जयराम ने बताया कि वह और उसका भाई टीटू घिनोना गांव में अपने घर के पास बैठे थे। तभी गांव के निवासी राजा, राकेश और मनोज वहां आए और उनसे झगड़ा करने लगे।

झगड़े के दौरान तीनों आरोपियों ने टीटू के पेट पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब टीटू को बचाने उसका भाई मंजेश पहुंचा, तो  उसके साथ भी मारपीट की, जिससे मंजेश का सिर फट गया। घायलों ने आरोपियों पर ईंट-पत्थर और ब्लेड से हमला करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने टीटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। मंजेश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Related posts

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या शव फांसी पर लटका मिला:

Bhaskarnews

कासगंज में:डीएम प्रणय सिंह ने होली के अवसर पर शराब दुकानें बंद:

Bhaskarnews

राजेपुर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Bhaskarnews

Leave a Comment