June 5, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफिल्म जगत

भाषा और पहनावे पर सिद्धांत चतुर्वेदी का उड़ा मजाक, ऑडिशन में हुई बेइज्जती:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फिल्म संवाददाता –

हिंदी सिनेमा की दुनिया हर साल नए चेहरों से रोशन होती है, लेकिन चमकते सितारों की भीड़ में अपनी अलग पहचान बना पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इस चमक-दमक के पीछे अनगिनत संघर्ष, असफलताएं और आत्मविश्वास की लंबी परीक्षा छिपी होती है।

ऐसे ही संघर्षों से निकलकर सामने आए नामों में सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम खास तौर पर लिया जाता है। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड, बिना किसी बड़े गॉडफादर और बिना तैयार मंच के उन्होंने अपने दम पर वह मुकाम हासिल किया, जिसकी कल्पना कई युवा कलाकार करते हैं और ‘गली बॉय’,’और ‘बंटी और बबली 2’ जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।

उनकी यात्रा आसान नहीं रही। ऑडिशन दर ऑडिशन रिजेक्शन झेलना, बार-बार यह सुनना कि वे हीरो जैसे नहीं दिखते और इंडस्ट्री में आउटसाइडर का टैग लग जाना, ये सब किसी भी नए कलाकार का आत्मविश्वास गिरा सकते थे।

स्कूल के दिनों में उन्हें बुलिंग का सामना भी करना पड़ा, जिसने उनके व्यक्तित्व पर असर डाला, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। इसके बजाय, उन्होंने इन्हीं अनुभवों को अपनी ताकत में बदल डाला ।

Related posts

प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति:कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद;करती हूँ दिल से जय हिंद, जय भारत

Bhaskarnews

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप,

Bhaskarnews

अलीगढ़ में सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस फिर भी झलके जाम:लोगों ने उड़ाया अबीर-गुलाल,

Bhaskarnews

Leave a Comment