September 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकन्नौज

अज्ञात ट्रक ने बिजली खंभे को मारी टक्कर:सिकंदरपुर घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता  –

जगतपुर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि ट्रक बहुत तेज रफ्तार में था, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

अवर अभियंता आनंद सिंह ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही संबंधित लाइनमैन को घटनास्थल पर भेजा गया था। विभाग की टीम ने आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

कन्नौज के सिकंदरपुर उपखंड क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इस घटना से खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गांव के कई घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

यह घटना देर शाम जगतपुर गांव की मुख्य सड़क पर हुई। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा चार स्थानों से टूट गया। इसके साथ ही एसएलपी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लाइनमैन अभिषेक कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और लाइन टूट गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

Related posts

गुड फ्राइडे पर क्रूसीकरण:फर्रुखाबाद के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के सात वचन सुनाए गए

Bhaskarnews

कानपुर सिंधी-हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हुआ हंगामा

admin

औरैया के लेखक राष्ट्रपति ने पुस्तक का किया विमोचन

admin

Leave a Comment