October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedखेल जगत

भारत को फाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरो:सैमसन का लगातार दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड; 185 रन बना लि

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

खेल संवाददाता –

गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में 254 रन का टारगेट बदल कर रही इंग्लैंड ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बना लिए थे। उस समय सैम करन 5 और जैकब बेथेल 81 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच इंग्लैंड के पाले में जाता दिख रहा था, तभी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई।

बुमराह ने इस ओवर में महज 8 रन दिए, जिससे इंग्लैंड पर दबाव बना। अगले ओवर में अर्शदीप सिंह ने 16 रन खर्च कर दिए। यहां से इंग्लैंड को 18 गेंद में 45 रन बनाने थे। बुमराह ने दबाव भरी परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन दिए और भारत की मैच में वापसी करा दी। इसका फायदा 19वें ओवर में हार्दिक पंड्या को मिला। पंड्या की गेंद पर सैम करन (18 रन) तिलक वर्मा को कैच थमा बैठे। इसके बाद मैच भारत के हाथ में चला गया।बुमराह अब तक 7 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं।

14 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ 176 रन का टारगेट बचाते हुए बुमराह ने सईम अयूब (6 रन) और कप्तान सलमान अली आगा (4 रन) को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद पाकिस्तान टीम उबर नहीं सकी और 61 रन से मैच हार गई। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में जगह बनाई थी।

Related posts

लखनऊ में एअर इंडिया इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर पायलट को धुआं महसूस हुआ;

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में इन दिनों गैस एजेंसियों पर सिलेंडर बुकिंग कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Bhaskarnews

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाओं को जागरूक करना:- मंगला प्रसाद सिंह

admin

Leave a Comment