June 5, 2026
Bhaskar News Agency
राजनीतिलखनऊ

यूपी के डिप्टी सीएम केशव और ब्रजेश पाठक एक घंटे तक इंडिगो फ्लाइट में फंसे:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य सोमवार कोलखनऊ एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर कोलकाता जा रहे थे।करीब 1 घंटे तक इंडिगो की फ्लाइट में फंसे रहे। दोनों लखनऊ एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर कोलकाता जा रहे थे।

टेकऑफ से ऐन पहले पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उसने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इंजीनियरिंग टीम को बुलाया। करीब एक घंटे तक विमान की जांच की गई। इसके बाद फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना हुई।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-505 को सुबह 7:40 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कोलकाता (सीसीयू ) के लिए रवाना होना था। यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी। दोनों डिप्टी CM भी फ्लाइट में थे। तभी कुछ तकनीकी समस्या की वजह से फ्लाइट डिले होती गई। गड़बड़ी ठीक होने तक दोनों डिप्टी सीएम और यात्रियों को विमान में ही बैठे रहना पड़ा। करीब एक घंटे बाद सुबह 8:59 बजे विमान ने उड़ान भरी। विमान 10.17 बजे कोलकाता में लैंड हुआ।

बताया गया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य कोलकाता में भाजपा की बैठक में शामिल होने गए हैं। वहां पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा। बैठक में देशभर से भाजपा पदाधिकारी पहुंचे हैं।

Related posts

:विदेशी दौरे रद्द किए गए,बांग्लादेशी राष्ट्रपति का -यूनुस ने उन्हें हटाने की कोशिश की

Bhaskarnews

लखनऊ में मंदिर के पास खुली मीट की दुकान:मेयर ने लिया एक्शन, सील कराई दुकान

admin

सुबह से छाए बादल:चल रही ठंडी हवा, दिन में तेज आंधी चलने की संभावना

Bhaskarnews

Leave a Comment