October 7, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमलखनऊ

लखनऊ में नाबालिग बेटे ने लाठी से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बेटे ने लाठी से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। वह जमीन बेचना चाहता था जिसके लिए पिता हमेशा मना करते रहते थे। आज फिर से उसी बात पर विवाद हो गया। बेटे ने घर से लाठी निकालकर पिता के सिर पर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खुजेहटा गांव में रामकरण 45 वर्ष के है अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं, दोनों अभी नाबालिग हैं। उनकी पत्नी इस समय मायके गई हुई हैं। आज वह तैयार होकर घर से कहीं जा रहे थे। उसी समय उनके बड़े बेटे ने फिर से जमीन बेचने की बात करनी चाही। इस पर रामकरण ने उसे डांट दिया। इतने में ही बड़ा बेटा गुस्सा हो गया।17 वर्षीय बड़ा बेटा एक जमीन बेचने की जिद पर कई दिनों से अड़ा था। वह इसके लिए रोज पिता रामकरण से झगड़ा करता था। आज उसने विवाद बढ़ने पर ।वह अंदर से लाठी ले आया और रामकरण के सिर पर मार दी। और मौके पर मौत हो गई

लाठी पड़ते ही रामकरण के सिर से ढेर सारा खून निकल गया और वह वहीं पर गिर पड़े। कुछ देर तड़पने के बाद दम टूट गया। यह देखने के बाद बेटा वहां से भाग निकला। तब तक गांव के ही कुछ लोग दौड़कर वहां पहुंचे। देखा की रामकरण की बॉडी पर कोई भी हरकत नहीं थी। किसी ने पुलिस को सूचना दी।

मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीम लगा दी। संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

Related posts

डिप्टी कलेक्टर उठिए रात में सर ने फोन किया :प्राइमरी टीचर कृतिका चौधरी बनीं SDM, यूपी PCS में आई 30वीं रैंक

Bhaskarnews

750 लीटर मिलावटी सरसों तेल और राइस ब्रान ऑयल रंग-एसेंस सीज:बुद्धेश्वर में जनरल स्टोर पर हुई छापामारी,

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:मां-बाप से अलग रह रहा था युवक

Bhaskarnews

Leave a Comment