October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedकासगंज

कासगंज जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया बड़ा फेरबदल:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कासगंज संवाददाता –

कासगंज जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक हित में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से 10 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।प्रभारी सर्विलांस सेल प्रेमपाल सिंह को पटियाली थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। ढोलना थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक हरविलास अब पुलिस अधीक्षक के वाचक की भूमिका निभाएंगे। सहावर थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल के तहत, निरीक्षक जगदीश चन्द्र को सोरों थाने के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर ढोलना थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। ढोलना के प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा को सहावर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक लोकेश सिंह को सोरों थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त, सहावर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक ब्रजकिशोर को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के वाचक चन्द्रेश गौतम को सहावर थाने में अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। मीडिया सेल के प्रभारी वीरेन्द्र कुमार भारती को ढोलना थाने में अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन से विपिन कुमार को सर्विलांस सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने और अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।

 

Related posts

सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों को पुलिस ने घसीटा:मुख्यमंत्री की तरफ रोते हुए भागे;

Bhaskarnews

तहसील समाधान दिवस में हंगामा:विधायक-एसडीएम में नोकझोंक, जांच की मांग

Bhaskarnews

फतेहगढ़ में पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहा पानी,

admin

Leave a Comment