August 26, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमलखनऊ

लखनऊ में मां और नेत्रहीन बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई :

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 18 साल का बेटा नेत्रहीन था। मां गुमटी में परचून की दुकान चलाकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया है। उसकी डेडबॉडी के ऊपर दूसरा हौदा रख दिया गया था। वहीं, मां का शव कमरे में बिस्तर पर कपड़े में लपेटा पड़ा था।

मोहनलालगंज के सिसेंडी कस्बा स्थित मिनी सचिवालय के पास रेशमा 45 वर्ष अपने नेत्रहीन बेटे शादाब 18 वर्ष के साथ रहती थीं।रेशमा ने दो निकाह किए थे। दोनों सौहरों की मौत हो चुकी है। महिला के पहले पति जावेद की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने सिसेंडी के रहने वाले इकबाल से निकाह कर लिया था। कुछ साल पहले इकबाल की मौत हो गई।मां-बेटे ही घर में रहते थे। बेटा नेत्रहीन होने के चलते कोई काम नहीं करता था, मां ही घरखर्च चला रही थी।इसके बाद रेशमा घर के पास ही परचून की दुकान चलाकर नेत्रहीन बेटे का पालन-पोषण कर रही थी।

घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में सोमवार देर रात की है। कस्बे के मिनी सचिवालय के पास दोनों रहते थे। मृतकों की पहचान रेशमा (45) और शादाब (18) के रूप में हुई। रेशमा ने दो निकाह किए थे। दोनों सौहरों की मौत हो चुकी है। मां-बेटे ही घर में रहते थे। बेटा नेत्रहीन होने के चलते कोई काम नहीं करता था, मां ही घरखर्च चला रही थी।

पुलिस ने बताया- रात दस बजे सूचना मिली कि सिसेंडी कस्बे में मां-बेटी की हत्या हो गई है। घटनास्थल पर नेत्रहीन लड़के का शव हौदे के पानी में पड़ा मिला। महिला की लाश कमरे में मिली है। दोनों के गले में कपड़ा बंधा था। आशंका है कि गला कसकर हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

राफा पर हमले करने के लिए तैयार इजराइली सेना

admin

फर्रुखाबाद में बायोमेडिकल वेस्ट सड़कों पर फैला:कबाड़ किशोरियों से बिना ग्लब्स उठवाया

Bhaskarnews

आगरा के थाना अछनेरा के एसएसआई को डायरी में छिपाकर घूस लेते VIDEO:वायरल

Bhaskarnews

Leave a Comment