June 5, 2026
Bhaskar News Agency
राजनीतिलखनऊ

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सड़क पर घसीटा:LPG के लिए कर रहे थे प्रदर्शन;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नाम नरेंदर, काम सरेंडर’ जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर महंगाई को नियंत्रित करने में असफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए हजरतगंज चौराहे पर हलचल का माहौल बना रहा । सपा नेताओं का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

सपा कार्यकर्ताओं ने LPG सिलेंडर के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एक-एक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। यह देखते ही कई कार्यकर्ता सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने घसीट-घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी की छत पर चढ़ गए। और गाड़ी के ऊपर हाथ पैर मारने लगे

Related posts

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

Bhaskarnews

डंपर से ट्रक क्लीनर को कुचला, मौके पर हुई मौत

Bhaskarnews

लखनऊ मेंADCP ने बग्घी पर बैठकर होली खेली:गाने पर थिरकीं

Bhaskarnews

Leave a Comment