March 13, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाहादशा

इटावा में एक बुजुर्ग जानवर चराने के लिए घर से निकला था, सेंगर नदी में शव पड़ा मिला :

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता इटावा –

इटावा के निवाड़ी कलां के बकेवर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पेवली में सेंगर नदी में डूबे 80 वर्षीय बुजुर्ग टीकाराम का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। ग्रामीणों ने शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे  फिर पुलिस को भी सूचित किया गया

पेवली निवासी टीकाराम गुरुवार शाम को नदी किनारे अपने जानवर चरा रहे थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे उनकी पानी की बोतल मिलने से उनके नदी पार करने का अनुमान लगाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और देर रात तक तलाशी अभियान चलाया गया।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने नदी में लगभग 200 मीटर दूर बुजुर्ग टीकाराम का शव खोज निकाला। सूचना मिलते ही बकेवर थाना प्रभारी विपिन मालिक, फॉरेंसिक टीम, भरथना तहसीलदार दिलीप सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल संजय सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

शुक्रवार को टीकाराम के भाई के नाती अनुज का तिलक कार्यक्रम होना था। अनुज, टीकाराम के भतीजे सुनील का पुत्र है। परिवार में तिलक की तैयारियां चल रही थीं, तभी यह दुखद घटना सामने आ गई, जिससे पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया।

टीकाराम की पत्नी का निधन कई वर्ष पहले हो चुका था। उनके तीन पुत्र थे, जिनमें से एक पुत्र महेंद्र की लगभग पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से टीकाराम अपने दिवंगत पुत्र महेंद्र के परिवार के साथ ही रह रहे थे।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को सड़क तक ले जाने के लिए काफी देर तक वाहन का इंतजार करना पड़ा। वाहन उपलब्ध न होने पर परिजनों को मजबूरन चारपाई पर शव रखकर सड़क तक लाना पड़ा। उसके बाद ट्रेक्टर-ट्रॉली से शव को पीएम के लिये इटावा भेजा गया l

पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं तहसीलदार भर्थना दिलीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई करते हुए परिजनों को आपदा राहत राशि का लाभ दिलाया जाएगा।

Related posts

फर्रुखाबाद में बाइक फिसलकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत:पत्नी और बेटा घायल

admin

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Bhaskarnews

इटावा जिले के चकरनगर क्षेत्र में यमुना नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार दोपहर बरामद कर लिया गया।

Bhaskarnews

Leave a Comment