October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedफिल्म जगत

सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, आमिर खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

संवाददाता फिल्म –

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या ने गुरुवार शाम को मुंबई में अपनी बेटी ईशा और उनके पति अभिषेक की शादी का रिसेप्शन होस्ट किया। यह इवेंट जुहू के जे डव्लू  मैरियट होटल में हुआ और इसमें सलमान खान, आमिर खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए।सूरज बड़जात्या की बेटी के रिसेप्शन में विक्की कौशल, अनिल कपूर, अनुपम खेर, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी जैसे कलाकार पहुंचे। इसके अलावा रानी मुखर्जी, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स भी नजर आए।

 सूरज बड़जात्या मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। वे राजश्री प्रोडक्शंस के चेयरमैन हैं, जिसे उनके दादा ताराचंद बड़जात्या ने शुरू किया था। सूरज ने 1989 में 24 साल की उम्र में फिल्म मैंने प्यार किया से डायरेक्शन में डेब्यू किया था, जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। बता दें कि फिल्म मैंने प्यार किया बतौर लीड एक्टर सलमान खान की पहली फिल्म थी।

उन्होंने ‘हम आपके हैं कौन…!’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’, ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘ऊंचाई’ जैसी फिल्में बनाईं। उनकी फिल्मों में पारिवारिक रिश्ते, भारतीय परंपराएं और मूल्य खास तौर पर दिखाए जाते हैं। उन्हें फिल्म ‘ऊंचाई’ के लिए 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था।

Related posts

निवाड़ीकला में कहीं भट्टी से बन रहा नाश्ता, गैस किल्लत से ठेली दुकानदारों की रोजी-रोटी पर मुसीबत:

admin

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उठा अवैध खनन का मुद्दा:कासगंज

Bhaskarnews

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत एक घायल

admin

Leave a Comment