August 6, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedअलीगढक्राइम

अलीगढ़ में प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ट्रेन के सामने कूदा:

भास्कर न्यूज़ –

अलीगढ़ संवाददाता –

अलीगढ़ के अकराबाद में एक प्रेमी ने दूसरी जगह शादी होने से पहले ही अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। शनिवार की सुबह प्रेमिका का नग्न अवस्था में शव एक खंडहर से मिला जबकि युवक का शव शुक्रवार की शाम को ही रेलवे पटरी पर मिला था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची  पुलिस ने जब वारदात की कड़ियां जोड़ीं तो यह मामला सामने आया। लड़के ने मरने से पहले लड़की के भाई को फोन पर कहा था- ‘लड़की का कांड कर दिया है’। वहीं मरने से पहले प्रेमी ने 12 सेकंड का एक वीडियो बनाया और लास्ट में कहा- काम ख़तम हो गया

लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। लड़की का शव मिला तो उसके सारे कपड़े फटे हुए थे और उसके मुंह में अंडर गारमेंट घुसा हुआ था।

अकराबाद क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 25 साल के शशि कपूर का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ी तो युवती के पिता से कुछ बातें सामने आईं। युवती के पिता का आरोप है कि मरने वाला युवक उनके बेटी का प्रेमी था। उसने पहले बेटी का दुष्कर्म किया फिर उसके बाद दुपट्‌टे से गला दबाकर हत्या की। बाद में प्रेमी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया।प्रेमी ने मरने से पहले प्रेमिका के भाई को फोन किया। कहा- ‘लड़की का कांड कर दिया है’। इस मामले की जांच अकराबाद और गांधी पार्क थाने की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।

 

Related posts

ज्वेरेव पहली बार इंडियन वेल्स के:ATP मास्टर्स के सभी 9 इवेंट्स में पांचवें खिलाड़ी बने

admin

कानपुर में बॉयफ्रेंड ने ब्लेड से :खुद की गर्दन काटी, बोला- वह किसी और से प्यार करने लगी थी

Bhaskarnews

OT टेक्नीशियन ने निकाली थी MBA स्टूडेंट की किडनी:कानपुर में ट्रांसप्लांट किया;

Bhaskarnews

Leave a Comment