June 6, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद संवाददाता – जनपद फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति/जिला सलाहकार समिति की बैठक श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधानसभा से विधायक श्री सुशील शाक्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, एवं अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वीडी वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैंकवार लक्ष्य प्राप्ति, ऋण वितरण तथा लाभार्थियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा CD Ratio (क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात) पर भी चर्चा की गई।जिसमें मुख्य रूप बैंक आफ बड़ौदा,इंडियन बैंक,पंजाब नेशनल बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक को CD Ratio बढ़ाने के लिए निर्देशित किया व सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे अपना CD Ratio बढ़ाएं तथा जनपद में ऋण वितरण को और अधिक गति प्रदान करें, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ऋण वितरण में पारदर्शिता तथा लाभार्थियों तक समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही बैंकों एवं विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि, “जनपद के समग्र विकास के लिए आवश्यक है कि बैंकिंग सेवाएं आमजन तक सरल एवं सुलभ रूप से पहुंचें। सभी बैंक यह सुनिश्चित करें कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से प्राप्त हो।”
अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

Related posts

बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 4 छात्र 2 छात्राएं दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते धरे गये, पुलिस कर रही कार्यवाही

admin

अमृतपुर में पी डव्लू डी की नई सड़क हाथ से उखड़ी: XEN PWD ने जांच को अधिकारी भेजे

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद के कायमगंज में दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:पीछा करने पर लुटेरे गिरे,

admin

Leave a Comment