June 5, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorizedउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली

भास्कर न्यूज़

संवाददाता लखनऊ –

लखनऊ के रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वीटीएस (विस्फोटक जांच टीम) मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। फिलहाल, ऑफिस में किसी की भी आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहां मौजूद हर व्यक्ति के सामान की जांच की जा रही है।जो भी व्यक्ति सामान की जांच नहीं करवाएगा उस पर सक्त कार्यवाही की जाएगी।

धमकी की सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस और वीटीएस की टीम तुरंत हरकत में आ गई। टीम ने पासपोर्ट कार्यालय के अंदर और आसपास के इलाकों मेंसख्त चेकिंग अभियान चलाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पासपोर्ट कार्यालय में और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। तकनीकी टीम भी इस मामले में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related posts

विधायक नसीम सोलंकी ने जीत के बाद महराजगंज जेल में पति इरफान सोलंकी से की मुलाकात

admin

बाबा साहब डॉ० बीआर अंबेडकर जयंती उत्सव के रूप में मनाने की रूपरेखा स्पष्ट कर दिए डीएम ने निर्देश

admin

पति से नाराज पत्नी ने अपने तीन अबोध बच्चों का मोह छोड़ की आत्म हत्या

admin

Leave a Comment