August 6, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेशहादशा

आगरा के चित्राहट में गुरुवार रात घर से 30 किमी पहले मौत ने मारा झपट्‌टा:हुआ था दर्दनाक हादसा,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा -अगर 30 किमी का सफर और तय हो जाता तो शायद सभी अपने घर सकुशल पहुंचते। मगर, होनी को ये मंजूर नहीं था। घर से 30 किलो मीटर पहले ही मौत ने ऐसा झपट्‌टा मारा कि एक ही परिवार की 5 जिंदगियां छीन ली। सब रोते बिखलते रह गए। गमगीन माहौल में शुक्रवार को ही पांचों का अंतिम संस्कार हो गया। बुलेरो चला रहे ऋषि ने अपने दोस्त से गाड़ी की स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली थी। उसके बाद ऋषि गाड़ी चलाने लगा

उसके  15 मिनट तक वह रात के अंधेरे में गाड़ी दौड़ता रहा। मगर, अचानक सड़क में मोड़ आया और ऋषि गाड़ी से संतुलन खो बैठा। गाड़ी में सवार 5 जिंदगियां हमेशा के लिए शांत हो गईं। बाह सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद पांचों के शव इटावा पहुंचे। यहां नम आंखों से यमुना घाट पर दादा, बेटे-बहु और पोती का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं, नाती के शव को औरैया उसके घर भेज दिया।

Related posts

पट्टा आबंटन में शासनादेश का पूरी तरह अनुपालन किया जाये: डीएम

admin

आगरा में बच्चे के नामकरण में पति-पत्नी के बीच विवाद :पति ने पत्नी की पिटाई लगाई।c

Bhaskarnews

लखनऊ स्टेशन पर पकड़ी गई 2 करोड़ की ड्रग्स

admin

Leave a Comment