June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

कानपुर में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया :चाचा के घर आ रही थी

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता  कानपुर – के बिठूर थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने मंदिर के पास से लड़की को फुसलाकर मंधना में अपने घर ले गए।उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस मकान में रहने वाले किरायेदार ने पुलिस को दी।पीड़ित लड़की वाराणसी की रहने वाली है। उसने पूछताछ में बताया कि कानपुर में चाचा के यहां आ रही थी। हालांकि, पुलिस को अभी उसके चाचा के घर का एड्रेस नहीं मिला है।

कुरसौली रोड दाईं पुरवा निवासी एक कारोबारी के बेटे और उसके दो दोस्तों पर रेप का आरोप है। पुलिस को सूचना देने वाले किरायेदार ने बताया कि वह मकान के ऊपरी कमरे में रहते हैं। सुबह नीचे कमरे से आवाज आने पर जब देखने पहुंचा तो अंदर एक लड़की लेटी मिली।

किरायदार से पूछने पर उसने बताया कि मकान मालिक के बेटे और उसके दो साथियों ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद किरायेदार ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित लड़की को अपने साथ चौकी ले गई।डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जगह -जगह तलाश कर रही हैं।

 पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है और उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मेहंदीघाट संडीला भटपुर राजमार्ग 137 के दोनों तरफ की पटरियों पर कांटेदार झाड़ियां होने से आये दिन हो रहें सड़क हादसे

admin

औरैया में एयर क्वालिटी इंडेक्स पर 349 , हुए गंभीर हालात

admin

337 रिक्रूटों ने ली देश सेवा करने की शपथ

admin

Leave a Comment