June 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशक्राइमफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में सैनिक से ऑनलाइन ठगी:बैंक अधिकरियों ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की

भास्कर न्यूज़

संवाददाता फर्रुखाबाद –

फर्रुखाबाद के एक सैनिक ने ऑनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद एक्सिस बैंक के अध्यक्ष, शाखा प्रबंधक और बैंक की ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सी जे एम् ) की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। सैनिक का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बैंक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

भारतीय सेना में प्रयागराज में तैनात सैनिक फैयाज अहमद खान, जो फतेहगढ़ के भोलेपुर बेवर सड़क निवासी हैं। सैनिक के अधिवक्ता अंकुश वर्मा ने बताया कि फैयाज एक्सिस बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। उनके अधिवक्ता के अनुसार, 3 जनवरी 2026 को फैयाज के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया।इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध लेनदेन का संदेश भी मिला। फैयाज को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर अपना क्रेडिट कार्ड बंद करा दिया।

कुछ दिनों बाद जब फैयाज ने कार्ड दोबारा चालू कराने की बात कही, तो उन्हें नए कार्ड के लिए आवेदन करने को कहा गया। नए कार्ड के विवरण की जांच करने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से 58,378 रुपये की राशि काट ली गई है।इस संबंध में फैयाज ने एक्स के माध्यम से बैंक को शिकायत भेजी थी। हालांकि, उन्हें कोई संतोषजनक कार्रवाई या प्रतिक्रिया नहीं मिली। अधिवक्ता ने बताया, मामले में अब परिवाद दर्ज कराया गया है। लेकिन मेरी शिकायत किसी ने नहीं दर्ज की मेरे अकाउंट से पैसे निकलने की डिटेल भी मैंने दिखाई है

Related posts

जिलाधिकारी ने की शिक्षा व पशुपालन विभाग की समीक्षा

admin

हिमाचल राज्यपाल के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, टेम्पो आने से हुआ हादसा

admin

फर्रुखाबाद के कायमगंज में दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:पीछा करने पर लुटेरे गिरे,

admin

Leave a Comment