October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशकानपुर नगरक्राइम

OT टेक्नीशियन ने निकाली थी MBA स्टूडेंट की किडनी:कानपुर में ट्रांसप्लांट किया;

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता कानपुर –

कानपुर में MBA स्टूडेंट आयुष की किडनी किसी डॉक्टर ने नहीं, बल्कि एक ओटी टेक्नीशियन ने निकाली थी। उसी ने पारुल तोमर को किडनी ट्रांसप्लांट भी किया था। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया- आरोपी ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली सिद्दीकी दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार मिला। जिस मेडिलाइफ हॉस्पिटल में वह काम करता था, उसके तीनों मालिक भी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस कांड में मेरठ के तीन डॉक्टरों के नाम भी सामने आए हैं। ये सभी किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े डोनर और मरीजों का इंतजाम करते थे। अब तक कानपुर के इस चर्चित किडनी कांड में 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।ऑपरेशन में शामिल दो ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार को शुक्रवार को जेल भेजा गया।दोनों ने पुलिस पूछताछ में दिल्ली के रहने वाले मुदस्सर अली सिद्दीकी का नाम सामने रखाकानपुर पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा।अली तो नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य मिले। पत्नी ने बताया-मेरे पति एक हॉस्पिटल में ओटी स्टाफ हैं। वह कोई यूरोलॉजिस्ट या डॉक्टर नहीं हैं, बल्कि ओटी टेक्नीशियन हैं।

Related posts

गंगा तट पर सफाई एवं अन्य कार्यक्रमों के साथ सांसद व डीएम ने किया जयंती का शुभारम्भ

admin

कक्षा 4 की छात्रा के साथ किया अशोभनीय कार्य अध्यापक हुआ निलंबित

admin

07 अप्रैल को कैम्प लगाकर किसान सम्मान निधि एवं पेंशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण कराया जाये:- मुख्य विकास अधिकारी

admin

Leave a Comment