June 5, 2026
Bhaskar News Agency
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में मौत:GST अधिकारी से चल रहा था विवाद,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता आगरा –

आगरा में भोगीपुरा स्थित प्रकाश नगर में ट्रांसपोर्ट संचालक की संदिग्ध हालात में सड़क पर डेड बॉडी मिली है। इससे क्षेत्र में हड़कप मच गया। बॉडी को देख लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाना शाहगंज पुलिस को सूचना दी।

शव की पहचान मेवाती गली निवासी अजगर अली (55)वर्ष  के रूप में हुई है।भतीजे अरशद ने बताया- चाचा अजहर अली का ट्रांसपोर्ट का काम है, हर बार की तरह आज भी वे रात शुक्रवार को जयपुर के लिए जूता ट्रांसपोर्ट करने के लिए निकले थे। उनका रात 2 बजे फोन आया था।बताया कि GST अधिकारी ने गाड़ी को पकड़ लिया है, वे अब GST ऑफिस जा रहे है।

इसके बाद कोई फोन नहीं आया, गाड़ी छूट गई क्या नहीं। कुछ देर बाद हमने फोन किया तो बंद जा रहा था। मृतक अजहर का कुछ महीनो से GST अधिकारी से विवाद चल रहा था। अजहर ने GST अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ अधिकारी ने जुर्माना न देने के आरोप लगाए थे।जहां हमारी ट्रांसपोर्ट कंपनी है वहां से तीन घंटे बाद करीब 5 बजे फोन आया, कि अजहर भाई का शव पड़ा है। इसके बाद हम सभी लोग पहुंच गए। मौके पर जब पहुंचे तो देखा की चाचा के सिर में चोट के निशान है। और उनकी मौत हो चुकी है। परिवार में अजहर की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पत्नी सदमें है, घर में अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र की सीसीटीवी देखे जा रहे है। जिससे पता चल सके की कार से एक्सीडेंट हुआ है, या फिर कार में से अजहर को फेंका गया है।पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम भेज दिया।

Related posts

AB News Express का प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम किया गया आयोजित

admin

कानपुर में 8 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश:चिल्लाते हुए बाहर आई

Bhaskarnews

स्वास्थय विभाग मे ए एन एम की रिश्वतखोरी चल रही है चर्म पर

admin

Leave a Comment