July 26, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

24 घंटे से फुंका ट्रांसफार्मर, 250 घरों की बिजली गुल; भीषण गर्मी में लोग परेशान

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

24 घंटे से फुंका ट्रांसफार्मर, 250 घरों की बिजली गुल; भीषण गर्मी में लोग परेशान

कंपिल, फर्रुखाबाद। नगर पंचायत कार्यालय के पास रखा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 24 घंटे से खराब होने के कारण नगर के करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद से मोहल्ला बारह पत्थर, मांझ गांव पश्चिम तथा पट्टी मदारी के आंशिक क्षेत्र में बिजली नहीं है। लगातार बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

स्थानीय निवासी उपेंद्र वर्मा, आलोक प्रजापति, सचिन, कौशल, सनोज, राहुल, अवनीश, राजन मिश्रा और राहुल गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तब से क्षेत्र के करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। गर्मी के चलते लोगों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा l
वहीं उपेंद्र वर्मा का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक विद्युत कनेक्शन जुड़े होने के कारण उस पर अत्यधिक लोड रहता है। इसी वजह से आए दिन फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। नगरवासियों ने विभाग से जल्द बिजली बहाल करने के साथ ही स्थायी समाधान की मांग की है।
उपकेंद्र कंपिल के अवर अभियंता रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया है पैट्रोल ट्राली ट्रांसफमर लगवाया जा रहा है शीघ्र ही लाइट आपूर्ति चालू कर दी जाएगी

Related posts

जहानगंज क्षेत्र की फुटकर आबकारी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

admin

admin

जिलाधिकारी आशुतोष ने गोवंश आश्रय स्थल बसेली, वि0क्षे0 बढ़पुर का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment