July 30, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

प्राचीन तीर्थ स्थल यक्षदेव महाराज के मंदिर का रास्ता न होने से दर्शन करना मुश्किल

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद – प्राचीन तीर्थ स्थल यक्षदेव महाराज के मंदिर का रास्ता न होने से दर्शन करना मुश्किल।
ज्ञानेन्द्रसिह” मोहित”यादव
मेरापुर/फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत कुरार मे प्राचीन कालीन यक्षदेव महाराज का मंदिर है।जो जखादेव महाराज के नाम से प्रसिद्ध है।श्रद्धालु पडोसी जनपदो से दर्शन करने आते है।
श्रद्धालओ का मानना है बच्चो की मन्नत मागने पर मनोकामना पूरी होती है।बच्चे को साथ लेकर खीर पूडी का अन्नप्रासन्न मुण्डन संस्कार कराने आते है।महिलाओ की टोली डी जे के साथ नाच गाना करती है।जिससे मंदिर पर एकादशी,पंचमी,सप्तमी,तेरस को श्रद्धालुओ का तांता लगा रहता है।
जखादेव महाराज मंदिर का निर्माण गनेशपुर निवासी नरेंद्रसिह यादव ने मनोकामना पूर्ण होने पर करवाया।मेले के आयोजन की जिम्मेदारी भी संभालते है।
जखादेव महाराज मंदिर गनेशपुर, प्रहलादपुर, कुरार के बीच मे स्थित है।जखादेव महाराज के दर्शन को जाने के लिए कोई रास्ता नही है।श्रद्धालुओ को अपने वाहनो को एक किलो मीटर दूर खडाकर पैदल जाते है।प्राचीन तीर्थ स्थल योगी सरकार मे भी रास्ते का सपना देखता प्रतीत हो रहा है।जिले मे चार विधायक सत्ता पक्ष के होने के बावजूद तीर्थ का विकास ऊट के मुह मे जीरा साबित हो रहा है।प्राचीन जखादेव महाराज का मंदिर विधानसभा कायमगज मे आता है।वहा की विधायक डा सुरभि है।

Related posts

पिकअप बिजली के खंभे से टकराई लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

admin

चलती ट्रेन में स्टंट करना पड़ा महंगा, युवक की जान पर बन आई

admin

पेंट्स की दुकान का दुकानदार बीबी संग करोड़ों लेकर हुआ फरार

admin

Leave a Comment