October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

पुठरी शिवमंदिर मे जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

पुठरी शिवमंदिर मे जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़।
सचिन यादव
नबावगज/फर्रुखाबाद। सावन माह के पावन अवसर पर क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल बना हुआ है। दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिरों में पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

सुबह से ही मंदिर परिसरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिवभक्त “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है, इसलिए वे पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ जलाभिषेक करने पहुंचे हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

खेत की रखवाली कर रही 17 साल की नाबालिक के साथ विशेष समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म

admin

बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत: 24 घण्टे बाद मिला शव , परिजनों मचा कोहराम

admin

पाखंडवाद के जहर से दलित समाज के बच्चों को रखें दूर – सुरजीत वर्मा

admin

Leave a Comment