October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

तम्बाकू से भरा ट्रक नीम के पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

तम्बाकू से भरा ट्रक नीम के पेड़ से टकराया, बड़ा हादसा होने से टला
-सचिन यादव

अचरा/फर्रुखाबाद। आज सुबह करीब नौ बजे अचरा से नवाबगंज की ओर जा रहा तम्बाकू से भरा एक ट्रक खलवारा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसके सामने बिजली का ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ था, जो बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय सामने कोई व्यक्ति या मकान होता, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Related posts

अधिकारियों से फोन पर प्रतिउत्तर में अभद्रता करने वाले पंचायत सहायक को एडीएम ने दिया निलंबित करने का आदेश

admin

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीब पात्र लोगों को लाभान्वित करायेंः-डीएम

admin

अमृतपुर में पी डव्लू डी की नई सड़क हाथ से उखड़ी: XEN PWD ने जांच को अधिकारी भेजे

Bhaskarnews

Leave a Comment