October 7, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबाद

भैंस चराते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

भैंस चराते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत

ओम शक्ति कंपिल

कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना कंपिल क्षेत्र के मंतपुरा गांव में बुधवार को भैंस चराने गए 36 वर्षीय युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। देर शाम ग्रामीणों ने गड्ढे में युवक का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंतपुरा गांव निवासी पोथीराम का 36 वर्षीय पुत्र अजब सिंह यादव बुधवार सुबह भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गया था। बताया गया कि चरते समय एक भैंस पानी से भरे गड्ढे में चली गई। उसे बाहर निकालने के प्रयास में अजब सिंह का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। परिजनों के अनुसार, अजब सिंह को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह पानी में डूब गया।

देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने गड्ढे में शव देखा और परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर कंपिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है। अजब सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाई ध्यानपाल, सर्वेश और जनवेश हैं, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Related posts

कायमगंज थानाक्षेत्र के पास बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत:बेटा-दामाद गंभीर रूप से घायल,

Bhaskarnews

नया सिस्टम लगने पर मरीज को मिलने लगी सुविधा, इंजीनियर ने देर रात तक कार्य करते हुए सिस्टम किया चालू

admin

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप दरोगा ने घर में घुसकर की मारपीट

admin

Leave a Comment