October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कंपिल की सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश, हादसे का खतरा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

कंपिल की सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश, हादसे का खतरा

कंपिल, फर्रुखाबाद। नगर कंपिल में अन्ना गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। नगर के मुख्य बाजार, कंपिल-कायमगंज मार्ग, गंगा टोला, काजी टोला और कंपिल बाईपास सहित कई प्रमुख स्थानों पर गोवंश खुलेआम सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। कई बार ये गोवंश सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय तो किसी तरह वाहन चालक गोवंश से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में समस्या अधिक गंभीर हो जाती है। अंधेरे में सड़क पर बैठे गोवंश अचानक दिखाई देने से दोपहिया वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक गोवंश आने से टक्कर होने की आशंका भी बनी रहती है।

नगरवासियों के मुताबिक कई स्थानों पर गोवंश झुंड में सड़क किनारे या सड़क के बीच खड़े रहते हैं। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है और जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। विशेषकर बाजार और मुख्य मार्गों पर पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।

लोगों का कहना है कि अन्ना गोवंश को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाने की जरूरत है। नगरवासियों ने प्रशासन और नगर पंचायत से मांग की है कि अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़वाकर सुरक्षित गोशालाओं में पहुंचाया जाए। साथ ही गोशालाओं में उनके लिए पर्याप्त चारा, पानी और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर सड़कों को अन्ना गोवंश से मुक्त कराने की मांग की है।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा

admin

महादेवा महोत्सव में वालीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम के नाम

admin

रेवेन्यू बार एशोसिएशन ने ज्ञापन सौंप कराया अपनी मांगों से अवगत

admin

Leave a Comment