August 10, 2026
Bhaskar News Agency
आगराक्राइम

आगरा में होली से पहले युवक की मौत:डीजे बजाने को लेकर,युवकों ने जमकर पीटा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

आगरा संवाददाता -आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र के अनुराग नगर में 30 वर्षीय मृतक दीपू की 500 रुपए के लिए कहासुनी हुई थी।मृतक हलवाई का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार रात को डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस मारपीट में दीपू को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

देर रात उसने दम तोड़ दिया।सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

थाना कमला नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना के बाद से अनुराग नगर और आसपास के इलाकों में माहौल गर्म है। लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Related posts

अलीगढ़ में प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ट्रेन के सामने कूदा:

admin

राफा पर हमले करने के लिए तैयार इजराइली सेना

admin

फर्रुखाबाद के कायमगंज में दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:पीछा करने पर लुटेरे गिरे,

admin

Leave a Comment