भास्कर न्यूज़ –
संवाददाता आगरा –
आगरा में युवक ने खुद के मलाशय में एक लीटर की बोतल डाल ली। बोतल अंदर फंसने के बाद युवक ने करीब 36 घंटे से खाना पीना छोड़ दिया। कमरे में एक जगह लेटा रहा और दर्द से तड़पता रहा। परिवार के लोगों ने रोते हुए बेटे को देखा तो नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।
साकेत कालोनी में रहने वाला 38 सालका युवक शादीशुदा है। उसे असहनीय दर्द के चलते नवदीप हॉस्पिटल में मंगलवार को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत युवक का एक्सरे कराया। देखा कि मल द्वार के पास एक बोतल फंसी है।हास्पिटल के निदेशक वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि युवक को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया ।
डॉक्टरों ने युवक को एडमिट करके इलाज शुरू किया। सर्जरी के दौरान ध्यान रखा गया कि बोतल को निकालते समय मलाशय फट न जाए और जख्म ना हों। करीब एक घंटे 10 मिनट में सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद बोतल को बाहर निकाल लिया गया।करीब एक घंटे बाद युवक को डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टरों ने कहा-युवक साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल एयरोटिसिस्म से पीड़ित है। सर्जन डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. दीपक , डॉ. भुवेश, राजेंद्र, गजेंद्र, शादाब और रोहतांग शामिल रहे।
