March 10, 2026
Bhaskar News Agency
अलीगढहादशा

अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

अलीगढ़ संवाददाता –

अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे तीनों छात्र एक ही बाइक से पेपर देने जा रहे थे, तभी बेकाबू ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। एक छात्र पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।उसके 2 साथी घायल हैं।

प्रवेश पत्र लेने के लिए लौटे थे छात्र: पुलिस के मुताबिक, आईटीआई रोड रामनगर निवासी महेंद्र बघेल डेयरी का काम करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। सचिन बघेल उर्फ सनी (16) सबसे बड़ा था। वह हाईस्कूल का छात्र था। मंगलवार को आखिरी पेपर था। वह अपने दो साथी छात्रों के साथ बोर्ड परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। खैर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले ही उसे याद आया कि वह प्रवेश पत्र घर पर ही भूल आया है। इसके लिए तीनों छात्र वापस लौटे।

बाकी दोनों छात्र उछलकर दूर गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर डंपर के साथ भाग रहा था, लेकिन भीड़ ने उसे दौड़ा लिया। यह देखकर आरोपी डंपर से कूदकर भाग गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ की। जमकर ईंट और पत्थर फेंके।

बाईपास पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस अफसर पहुंचे और 1 घंटे बाद उन्होंने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हादसा मंगलवार सुबह बन्ना देवी क्षेत्र में खैर बाईपास पर हुआ। मृतक छात्र की पहचान सचिन बघेल के रूप में हुई है।

 

Related posts

युवक पर रंगदारी न देने पर ईंटो-पत्थरों से किया हमला

admin

फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Bhaskarnews

अलीगढ में खैर सीट से BJP प्रत्याशी 34794 वोटों से आगे है

admin

Leave a Comment