June 25, 2026
Bhaskar News Agency
अपराध

अलीगढ़ में पत्नी की बीमारी और साले की धमकी से टूटा युवक,ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी:

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता अलीगढ़ -अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में बुधवार को  युवक ने वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। वीडियो में युवक ने साले पर धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक आर्थिक तंगी और पत्नी की गंभीर बीमारी के कारण लंबे समय से मानसिक तनाव में था। युवक की मौत से गुस्साए परिजन ने थाने के सामने शव रखकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन माने।

केडोरी नगर निवासी दीपक कुमार (35) पुत्र मोहनलाल पेशे से मजदूर था। उसके परिवार में पत्नी नीलम और दो छोटी बेटियां हैं। परिजन ने बताया कि नीलम पिछले दो साल से किडनी की बीमारी से जूझ रही है, जिसका इलाज आगरा के एक अस्पताल में चल रहा है। मजदूरी से होने वाली मामूली आय और इलाज के भारी खर्च के कारण दीपक आर्थिक संकट में था।

बुधवार सुबह बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दीपक ने कमरे के अंदर से कुंडी लगा ली और फंदे से लटक गया। पिता जब घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर दीपक का शव लटका मिला। शव लटका देख परिजनों  में हड़कंप मच गया। चीखपुकार सुनकर  आसपास के लोग आ  गए।

लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत थाना बन्नादेवी पुलिस को दी। खुदकुशी की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस की मदद से परिजन दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर जांच करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे भड़के परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया।

परिवार के लोगो ने पुलिस को बताया कि दीपक का अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि दीपक ने आत्महत्या से ठीक पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसमें दीपक ने कहा है कि ससुराल पक्ष पत्नी के इलाज के लिए रुपयों की मांग कर रहा था और साला लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी प्रताड़ना और दबाव से तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया।

Related posts

लखनऊ में जिओ स्टोर मैनेजर ने लगाई फांसी:घर में शव लटका मिला

Bhaskarnews

कानपुर में महिला रेलवे टेक्नीशियन ने सुसाइड कर लिया

Bhaskarnews

फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से पहले VIDEO बनाया:कहा- सिपाही ने मेरा शोषण किया,

admin

Leave a Comment