बरसाना में सखियाँ दुल्हन की तरह सजकर सखियों ने डांस किया:मटकी में अवीर भरकर -थाल में लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं, थोड़ी देर में लड्डूमार होली

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

बरसाना संवाददाता -लड्डूमार होली देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। शगुन के लड्डू लाडलीजी मंदिर की रसोई में बनाए गए हैं। रंग के लिए टेसू के फूलों का उपयोग किया गया है, जिसके लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से 1 हजार क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं।

मथुरा के बरसाना में होली का रंग उत्सव शुरू हो गया है। आज राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली जाएगी। सुबह से ही भक्त गुलाल उड़ाकर जश्न मना रहे हैं। मंदिर में रंग-अबीर उड़ रहा है, महिलाएं और बच्चे भजन पर नृत्य कर रहे हैं।

बरसाना की सखियां दोपहर में दुल्हन की तरह सज-धजकर सिर पर अबीर की मटकी और थाली में लड्डू लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। सखियों ने नृत्य किया और फाग गीत गाए। नंदबाबा मंदिर में कान्हा की ओर से होली खेलने का निमंत्रण स्वीकार किया गया।लड्डूमार होली के लिए बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में करीब 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए हैं, जिन्हें मंदिर की छत पर बनी सफेद छतरी से लुटाये जाएँगे

Related posts

हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में लगा छप्पन भोग: गुब्बारों और फूलो से सजा मंदिर;

कासगंज में चैत्र नवरात्रि शुरू, चामुंडा मंदिर में उमड़ी भीड़: 50 पुलिसकर्मी तैनात,

फर्रुखाबाद के गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें:सुबह 6 बजे खुले कपाट चैत्र नवरात्रि शुरु