फर्रुखाबाद में कामाख्या एक्सप्रेस की चपेट में 75 वर्षीय बुजुर्ग की, मौत:, ट्रैक पार करते समय हादसा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता -शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 154/16 और 154/17 के बीच सुबह करीब 7 बजे 75 वर्षीय बुजुर्ग लखनऊ से मथुरा जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव ट्रैक पर पड़ा देखा। तब गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत ही मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची

मृतक की पहचान कराई गई तो मंझना थाना नवाबगंज निवासी राम मुरारी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी कमला देवी और पुत्र बंटू ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।

परिजनों ने बताया कि मृतक राम मुरारी का घर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में है, जबकि दक्षिण दिशा में उनकी एक जगह है जहां वे जानवर बांधते थे। राम मुरारी शाम को जानवरों की रखवाली के लिए उस जगह जाते थे और सुबह घर लौटते थे। गुरुवार सुबह भी वे इसी तरह घर वापस आ रहे थे जब यह हादसा हुआ।

मृतक के पुत्र बंटू ने बताया कि उनके पिता को कम सुनाई देता था। हालांकि, जिस समय ट्रेन गुजर रही थी, उस दौरान हॉर्न भी बजाया गया था।दुर्घटना की सूचना नवाबगंज थाना पुलिस को दी गई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव का पंचनामा भरवाया। जीआरपी इंस्पेक्टर वसीम अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

नवाबगंज दक्षिण पश्चिम जिला पंचायत सीट पर फिर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

कायमगंज विधानसभा की सियासत में बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल,युवक से पूछताछ।