भास्कर न्यूज़ एजेंसी –
लखनऊ संवाददाता –
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती आज लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद करेंगे। उन्होंने सुबह (गाड़ी में बनाया गया मंदिर) पूजा-अर्चना की। उसके बाद आशियाना स्थित स्मृति उपवन में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। दोपहर 2 बजे यहां पर गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
इसके पहले एक महिला उनसे मिलने की बात करने की जिद करने लगी। साधु -संतों ने पुलिसकर्मियों से उसे हटाने के लिए कहा। महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। उसने महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की।
शंकराचार्य मैं कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूरी पर ठहरा था। दोपहर में कार्यक्रम स्थल पर आना था, लेकिन बड़ी संख्या में लोग मुझसे मिलने पहुंचने लगे। इस वजह से मैं सुबह की कार्यक्रम स्थल पर आ गया।
शंकराचार्य ने 6 मार्च को वाराणसी से यात्रा शुरू की थी। मंगलवार शाम को लखनऊ पहुंचे थे। यहां तीन दिवसीय गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन अब उनका कार्यक्रम एक ही दिन में समेट दिया गया है।