सीमा स्तंभ उखाड़कर गंगा में फेंकने का आरोप, 26 नामजद के खिलाफ कम्पिल थाने में मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

सीमा स्तंभ उखाड़कर गंगा में फेंकने का आरोप, 26 नामजद के खिलाफ कम्पिल थाने में मुकदमा दर्ज

ओम शक्ति

कम्पिल, फर्रुखाबाद। तहसील कायमगंज और बदायूं की राजस्व सीमा पर लगाए गए सरकारी सीमा स्तंभ को उखाड़कर गंगा नदी में फेंकने के मामले में कम्पिल थाना पुलिस ने 26 नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

लेखपाल विवेक सिंह के अनुसार, ग्राम बहबलपुर (थाना कम्पिल) और ग्राम रैपुरा (जनपद बदायूं) की राजस्व सीमा का 19 जून 2026 को दोनों तहसीलों की संयुक्त राजस्व टीम द्वारा सीमांकन किया गया था। इसके बाद 15 जुलाई 2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी सीमा स्तंभ स्थापित कराया गया।

आरोप है कि ग्राम दल नगला के 26 काश्तकारो ने एकजुट होकर सरकारी सीमा स्तंभ उखाड़ दिया और उसे गंगा नदी में फेंक दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली, वाहनों को क्षति पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

लेखपाल विवेक कुमार की तहरीर पर वीर सिंह, प्रमोद, राजपाल, महेश, सुरेश, देवेंद्र, रवेन्द्र, अवनेश, मुकेश, आदेश,, क्षत्रपाल, वीरेंद्र, रामवीर, भूरे, श्री कृष्ण, रामपाल, राजेंद्र, दलवीर, सूरजपाल, उमेन्द्र, ओमकार, पेशकार, रामसिंह, विजय, छबीराम, श्यामवीर निवासीगण ग्राम नगला दल थाना कंपिल कम्पिल थाने में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) और 191(2) के तहत मुकदमा पंजीयन किया गया पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है थानाध्यक्ष नितिन कुमार बताया तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज किया गया हैं आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

*गंगा का जलस्तर बढा एनडीआरएफ ने बाढ़ से बचाव व रेस्क्यू का दिया प्रशिक्षण*

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, अन्याय पर होगा संघर्ष : अनिल मिश्रा

रैली निकालकर छात्राओं ने डायरिया के प्रति किया जागरूक