June 5, 2026
Bhaskar News Agency
विकास

चौराहों पर नियम तोड़ने वाले तुरंत ही आते हैं नजर, 111 पर हो चुकी है अब हाईरेग्युलेसन ड्रोन से

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

इंदौर संवाददाता –

कंट्रोल रूम से रखी जाती है नजर, देते हैं इंस्ट्रक्शन

ड्रोन पेट्रोलिंग के दौरान दो अलग-अलग टीमें काम करती है। एक जो ड्रोन की लाइव वीडियो देखती है और दूसरी टीम मैदान में रहती है। ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम पर मौजूद टीम ड्रोन के लाइव वीडियो देखते है। ये वीडियो कंट्रोल रूम में लगे एलईडी पर चलते हैं। इस दौरान अगर कोई नियम को तोड़ता दिखता है तो तुरंत वायरलेस सेट के माध्यम से चौराहे पर मौजूद टीम को इसकी जानकारी दी जाती है और टीम तुरंत संबंधित गाड़ी चालक को रोक कर कार्रवाई करती है। ये ड्रोन हाई रेजोल्यूशन ड्रोन है, जिसकी मदद से साफ और क्लियर वीडियो नजर आते हैं।

चौराहों के साथ मार्केट में भी नजर डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी (प्रभारी ट्रैफिक) ने बताया कि गुरुवार से ही हाई रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरे से कार्रवाई करने की शुरुआत की गई है। इन ड्रोन के माध्यम से शहर के अलग-अलग चौराहों के साथ ही मार्केट में भी नजर रखी जाती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने पर ड्रोन के माध्यम से अब तक 111 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ट्रैफिक का काम होने के बाद ड्रोन का इस्तेमाल थानों के शेडो एरिया और इलाके में ड्रोन पेट्रोलिंग के लिए भी किया जा रहा है।

Related posts

मेदेपुर स्थित मिनी सचिवालय का ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई

Bhaskarnews

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में श्रमिकों को सम्मान, 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा

admin

बड़े तालाब से अतिक्रमण-प्रदूषण हटाने के लिए सांसद ने बुलाई बैठक:बोले-

Bhaskarnews

Leave a Comment