October 7, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइम

फर्रुखाबाद में बुजुर्ग दंपती की हत्याकर:बेड पर मिली पति लाश, फर्श पर पड़ी थी पत्नी की लाश ,

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता -सुबह महिला को लोगों ने झाड़ू लगाते देखा था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई है। दूध देने वाला पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर अंदर आवाज लगाते हुए दाखिल हुआ। घर में दोनों का शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।

फर्रुखाबाद में गुरुवार को बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति का शव बेड पर पड़ा था,और उनका गला तार से कसा हुआ था  जबकि पत्नी की लाश फर्श पर पड़ी थी। पत्नीका सव तार से कसा हुआ मिला, वहीं पत्नी के सिर पर गंभीर चोट भी लगी दिखाई दी। घर में सिर्फ यही दोनों लोग रहते थे।आसपास के लोगो ने देखा और पुलिस को खबर की

सूचना पर कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घर के हालात देखकर लूट के दौरान हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। घर के सामान बिखरे पड़े थे और आलमारियां टूटी हुई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

फर्रुखाबाद में सैनिक से ऑनलाइन ठगी:बैंक अधिकरियों ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की

Bhaskarnews

फर्रुखाबाद के कायमगंज में दिनदहाड़े चलती बाइक पर महिला के कुंडल लूटे:पीछा करने पर लुटेरे गिरे,

admin

कानपुर में युवक का सुसाइड से पहले-हमारी मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल हैं।

Bhaskarnews

Leave a Comment