August 5, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादहादशा

फर्रुखाबाद में जिला जेल मार्ग पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

फर्रुखाबाद संवाददाता –

फर्रुखाबाद जनपद में जिला जेल से सेंट्रल जेल जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पल्लेदार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुरा निवासी 30 वर्षीय विजय जाटव के रूप में हुई है। विजय एक कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करता था। रविवार देर रात वह कोल्ड स्टोर से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था।विजय के पीछे उसके चाचा उमेश और भाई मोहन साइकिल से आ रहे थे। कोल्ड स्टोरेज से कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विजय की बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने के कारण विजय के सिर में गंभीर चोटें आईं।

मृतक के चाचा उमेश ने बताया कि विजय तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई मोहन और विनय हैं, जबकि माता का नाम चंद्रमुखी और पिता का नाम राम कीर्तन जाटव है।

हादसे के बाद चाचा और भाई घायल विजय को तुरंत लोहिया अस्पताल ले गए। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद विजय को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल की छान बीन शुरु कर दी

Related posts

नया सिस्टम लगने पर मरीज को मिलने लगी सुविधा, इंजीनियर ने देर रात तक कार्य करते हुए सिस्टम किया चालू

admin

जमीन पर हो रहे अबैध कब्जों तथा उर्वरकों की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कर किसान नेताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

admin

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा गोद लेकर नवीनीकृत कराये गये प्राथमिक विद्यालय वर्ना बुर्जर्ग वि0ख0 कमालगंज का किया शुभारम्भ

admin

Leave a Comment