October 7, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

इटावा होटल तीन व्यक्तियों का विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

भास्कर न्यूज़ एजन्सी –

इटावा संवाददाता –

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में स्थित होटल राज पैलेस में बीते 28 फरवरी की रात हुए विवाद के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। घर के बाहर गाली गलौज की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस ने होटल खुलवाया, जहां दो युवती और पांच पुरुष मिले।कुछ लोग छतों के रास्ते भागते भी देखे गए। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वादी विमलेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासी कमला नगर, टाटा मोटर्स के पास पिलखर इटावा ने थाना इकदिल में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने घर के बाहर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करते हैं।

28 फरवरी की रात करीब देर समय तीन व्यक्ति अंकुर शर्मा, निपेन्द्र कुमार और सोहिल निवासी करनपुरा थाना कोतवाली इटावा उनके घर के बाहर पहुंचे। वादी के अनुसार तीनों ने उनकी पत्नी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब परिवार की ओर से विरोध किया गया तो तीनों वहां से भागकर पास में स्थित होटल राज पैलेस के अंदर घुस गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

कासगंज में आयोजित:डीएम, एसपी समेत अधिकारियों ने खेली होली

Bhaskarnews

ज्वेरेव पहली बार इंडियन वेल्स के:ATP मास्टर्स के सभी 9 इवेंट्स में पांचवें खिलाड़ी बने

admin

पत्नी और 2 बच्चों की गला काटकर कि हत्या:आरोपित पति ने खुद ही फोन कर पुलिस को बुलाकर बताया ;

Bhaskarnews

Leave a Comment