August 5, 2026
Bhaskar News Agency
देश

कांग्रेस ने कहा- ये गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा है,उदय भानु को 4 दिन की पुलिस हिरासत:पुलिस बोली- IYC प्रेसिडेंट ही मास्टर माइंड; कांग्रेस ने कहा- ये गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

दिल्ली संवाददाता -इधर AI समिट मामले की जांच दिल्ली पुलिस की इंटर-स्टेट क्राइम ब्रांच टीम को सौंपी गई। चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने लिखा कि चिब की गिरफ्तारी असंवैधानिक और तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है।

पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी और आरोप लगाया कि चिब ही घटना के मास्टरमाइंड हैं। प्रदर्शनकारी उनके निर्देश पर भारत मंडपम में आयोजित समिट में घुसे थे। चिब ने ही उनको लॉजिस्टिक हेल्प की थी।राहुल ने लिखा कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ साथियों पर गर्व, जिन्होंने कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई।

दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर AI समिट के दौरान शर्टलैस होकर PM मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे।

दिल्ली पुलिस: चिब का अन्य आरोपियों से आमना-सामना कराना और बड़ी साजिश की जांच के लिए कस्टोडियल पूछताछ जरूरी है। कुछ आरोपी फिलहाल जम्मू, अमेठी और हिमाचल प्रदेश में मौजूद हैं।

Related posts

बिहार-छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान 3 की मौत

admin

हरदोई संसदीय सीट पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद बीएसपी आज तक नहीं फहरा सकी परचम

admin

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर फैसला नहीं दिया

admin

Leave a Comment