August 26, 2026
Bhaskar News Agency
फिल्म जगत

मुंबई में ‘सुबेदार’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट घर में कोई मेरा फैन नहींबोले,:अनिल कपूर

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

बॉलीवुड संवाददाता –एक्ट्रेसेस के साथ रिश्तों पर क्या बोले अनिल कपूर

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर से पूछा गया कि उनकी पुरानी हीरोइनों के साथ अब कैसा रिश्ता है। इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि आजकल कोई भी हीरोइन उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं है।मुंबई में सोमवार को आयोजित फिल्म सुबेदार के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने शूटिंग अनुभव शेयर किए और साथ ही मजाक में कहा कि उनके घर में कोई भी उनका फैन नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि आज भी शूटिंग पर जाने से पहले उन्हें पत्नी से 10 से 15 हजार रुपए पॉकेट मनी लेनी पड़ती है।

इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग लोकेशन्स पर इंटेंस सीन शूट किए। फिल्म को अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज फिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध होगी।

उन्होंने मजाक में कहा कि सबको अब यंग एक्टर्स के साथ काम करना है। यहां तक कि सीनियर एक्ट्रेसेस भी उनके साथ फिल्म करने को तैयार नहीं हैं। आखिर में उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि आप लोग ही उनकी सिफारिश कर दीजिए।

बता दें कि फिल्म सुबेदार में अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ राधिका मदान, मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 5 मार्च 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। कहानी गैरकानूनी रेत खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष पर आधारित है। अनिल कपूर फिल्म में रिटायर्ड फौजी सुबेदार अर्जुन मौर्य की भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

– रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में इमरान हाशमी की एंट्री:बड़े साहब के रोल को लेकर सस्पेंस, विलेन बनेंगे या

Bhaskarnews

रणवीर सिंह कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचे:’कंतारा विवाद’ को लेकर प्राइवेट कंप्लेंट और दर्ज FIR रद्द करने की मांग की

Bhaskarnews

RNI के खिलाफ संसद घेरेंगे पत्रकार

admin

Leave a Comment